उम्मीद है आपकी तैयारी अच्छी चल रही होगी, आप किताबों में खो रहे होंगे, अगर जवाब हाँ में है तो रफ़्तार देना शुरू कर दीजिए धीरे धीरे, और अगर नहीं तो जो पहले पढ़ा हुआ है उसको समेट कर रिवीज़न करके पढ़ने में मन लगाना शुरू करें। "पुरुषायन" का यही सार है कि जो सीखा है, उसे ध्यान से दोहराया जाए।
अगले कुछ ही दिनों में (शायद आचार संहिता हटने के बाद) या 1-2 महीनों में स्कूल व्याख्याता की अच्छी खासी संख्या में वैकेंसी आने की प्रबल संभावना है, तो अपनी मानसिक, शारीरिक स्थिति को संतुलन में रखते हुए लग जाए तैयारी में।
आपका संतुलन और अनुशासन ही आपको शिखर पर पहुँचा सकता है।
धन्यवाद 🙏🏻